{"_id":"5d9648248ebc3e017b4bfc71","slug":"crime-auraiya-news-knp5175644166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पोस्टर पर अपशब्द लिखने के वायरल मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पोस्टर पर अपशब्द लिखने के वायरल मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। सोशल मीडिया में वायरल हुए मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख और काले स्केज से अपशब्द लिखने के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पांच सपा कार्यकर्ताओं व 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सपा की ओर से एक अक्तूबर को पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का के नेतृत्व में बिधूना तहसील में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस धरना प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने शांति पूर्वक एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ज्यादातर सपाई चले गए थे, लेकिन कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को उतारकर उसमें कालिख पोतकर और अपशब्द लिखकर आग लगाने का प्रयास किया था।
इस पूरे प्रकरण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात कोतवाली के एसआई सुरजीत सिंह की तहरीर पर बबलू यादव पुत्र सिपाही लाल निवासी नवीन बस्ती बिधूना, राहुल यादव उर्फ बीटू यादव पुत्र दीवान सिंह निवासी भर्थना रोड बिधूना, अभि दिवाकर निवासी बंथरा बिधूना, लकी यादव निवासी भर्थना रोड बिधूना, सत्या निवासी बिधूना समेत 12 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली बिधूना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को रात ही बबलू यादव, राहुल यादव उर्फ बीटू व अभि दिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी संख्या में सपाई कोतवाली पहुंचे। इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश रहा।