फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

बूथ अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में आमने-सामने चले लाठी-डंडे

Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अयाना (औरैया)। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष पद को लेकर ग्राम सिखरना में शुक्रवार को हुए चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर अयाना पुलिस ने पांच-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सिखरना में बूथ अध्यक्ष के पद पर तीन प्रत्याशी जय प्रकाश, महेंद्र व लाली के बीच चुनाव कराया गया। इस दौरान तीनों ने मौजूद पदाधिकारियों पिंकी सिंह व कपिल के सामने पर्चा दाखिल किया। इसके उपरांत महेंद्र सिंह के कागज कम पड़ने पर वह घर से कागज लेने चले गए। तभी किसी बात को लेकर महेंद्र पक्ष के चंदन व जय प्रकाश पक्ष के पम्मू के बीच मुंहाचाही होने लगी। देखते-देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। पिंकी सिंह व कपिल ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग अयाना थाने पहुंचे। यहां दोनों की तरफ से तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि जय प्रकाश की तरफ से राम सिंह पुत्र रामाधार, नरेंद्र पुत्र शिव प्रताप घायल हो गए। जबकि महेंद्र सिंह की तरफ के चंदन भदौरिया पुत्र वेद प्रकाश सिंह व धर्मेंद्र सिंह पुत्र राजा सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रथम पक्ष के नरेंद्र सिंह पुत्र शिव प्रताप, जय प्रकाश पुत्र शिव प्रताप, शिव प्रताप पुत्र गंगा सिंह, प्रबल प्रताप सिंह पुत्र गंगा सिंह व राम सिंह पुत्र रामाधार तथा दूसरे पक्ष की ओर से दुर्गेश उर्फ चंदन पुत्र वेद प्रकाश, महेंद्र सिंह पुत्र जगपथ सिंह, रवि सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, अमित सिंह, प्रताप सिंह व धर्मेंद्र पुत्र राजा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस झगड़े के पीछे दोनों पक्षों के बीच बालू खनन को लेकर हुई पुरानी रंजिश का मामला है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed