फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी

Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के नगला मुंशी गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया और जेवर व नगदी समेत तकरीबन ढाई लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवारों ने शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना कर चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगला मुंशी गांव में किसान अनिरुद्ध उर्फ अवधेश पुत्र साहब सिंह के घर में चोर पीछे के हिस्से से पेड़ों के सहारे छत पर चढ़कर अंदर दाखिल हुए। बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व बर्तन आदि उठा ले गए। घटना के समय घर के सभी लोग बाहर सो रहे थे। उधर, गांव के किसान सुखवीर पुत्र महाराज सिंह के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर आधा किलो वजन की चांदी की पायल, पांच सौ रुपये नगद व अन्य सामान चुरा ले गए। किसान सत्यपाल के घर से मोबाइल, किसान राजेश के घर से कुछ सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गांव के चार घरों में चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी भी रात के समय पुलिस गश्त नहीं करती है। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed