{"_id":"5d83cb668ebc3e017d36339d","slug":"crime-auraiya-news-knp514663065","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। जुआ के पुल के पास स्थित एक होटल पर आगरा से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य ने अपनी गाड़ी रुकवाई, तभी वहां पहले से मौजूद सात आठ लोगों ने गालीगलौज कर उनके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक बाइक को पुलिस थाने ले आई है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी शिव सिंह पाल पुत्र कुंवर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार को किसी कार्य से आगरा गए थे। वहां से लौटते समय रात लगभग 8:30 बजे जब वह जुआ के पुल के समीप पहुंचे तो वहां पर स्थित होटल पर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे तभी वहां पहले से मौजूद नशे में धुत्त सात आठ लोग आ गए और गालीगलौज करने लगे। उन्हें गाली देने से मना किया तो वह लोग मारपीट करने लगे।
किसी ने उनके गले से सोने की जंजीर खींच ली। अपनी-अपनी बाइकों से भागने लगे। हड़बड़ी में वह एक बाइक छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए होटल मालिक से उन लोगों के बारे में पूछा तो उसने दो लोगों सतीश यादव, नेता यादव निवासी मदन सिंह का पुर्वा बताए।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाइक को थाने ले आई है। उधर, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य ने कुछ लोगों द्वारा गालीगलौज तथा मारपीट आदि की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।