फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दूसरे दिन भी नहीं खुली बैंक की सेफ, लेन-देन शुरू

Wed, 18 Sep 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर बुजुर्ग गांव के मुख्य बाजार पर स्थित पूर्वांचल बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किए जाने के मामले के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बैंक की सेफ नहीं खुल पाई। मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती पड़ जाने से गोदरेज कंपनी के कर्मचारी भी बैंक नहीं पहुंचे। मंगलवार को बैंक में जमा निकासी का काम तो चला पर जितना जमा उतने ही से निकासी की जाती रही। इधर, पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुटी है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर थाना पुलिस ने बैंक में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। ककोर गांव के मुख्य बाजार पर स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा में सोमवार को बैंक के चपरासी रंजीत कुमार द्वारा बैंक खोलने के बाद दीवार में सेंध लगी देख बैंक के प्रबंधक सुंदर लाल विद्यार्थी को सूचना दी थी। बैंक प्रबंधक की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनीति, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, एसओ दिबियापुर ने मौके पर पहुंच कर बैंक में जांच-पड़ताल की। पड़ताल के दौरान बैंक की सेफ का घूमने वाला लॉक टूटा मिला। जिस पर बैंक के प्रबंधक सुंदरलाल विद्यार्थी ने बताया कि बैंक की सेफ का लॉक का गोदरेज कंपनी से अनुबंध है। यह लॉक उन्हीं के द्वारा खोला जा सकता है। सोमवार को कानपुर से गोदरेज कंपनी के कर्मचारी रामसनेही ने बैंक पहुंचकर लॉक को खोलने का प्रयास किया पर वह नहीं खुला था। जिस पर उन्होंने गैस कटर से सेफ का लॉक काटने की बात कही थी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक सेफ का लॉक खोला नहीं जा सका है। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक सुंदर लाल विद्यार्थी का कहना है कि मंगलवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती होने के चलते औजारों की पूजा होने के चलते गोदरेज कंपनी से कोई कर्मचारी नहीं आया है, जिससे सेफ का लॉक नहीं खोला जा सका है। बैंक में लेन-देन का काम शुरू करा दिया गया है। जितना कैश जमा हो रहा है, उसी हिसाब से निकासी दी जा रही है। इसके अलावा प्रबंधक की तहरीर पर दिबियापुर थाने में बैंक में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सुनीति का कहना है कि चूंकि बैंक शनिवार और रविवार को बंद रही थी, इसलिए चोरी की सही समय पता लगने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। संभव है कि दोनो दिन चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। हालांकि सेफ सुरक्षित है, अब खुलने का इंतजार है, पूरे मामले में दो दिन के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है जो कि शुक्रवार की रात से लेकर रविवार की रात तक बैंक के आसपास दिखाई दिए हो। प्रयास है कि जल्द इस घटना का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed