{"_id":"623e0e8246fdc165257d4379","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp687495937","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ऑफिस से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ऑफिस से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
फल की बिखरी दुकान दिखाता पीड़ित। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुक नहीं रही हैं। गुरुवार देर रात चोरों ने सीओ ऑफिस से करीब 100 मीटर दूर और अजीतमल तिराहे के पास स्थित दो दुकानों से माल पार कर दिया। जिन दुकानों में चोरियां हुईं उनके आसपास पिकेट भी तैनात थी। ऐसे में चोरी की घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर रही हैं।
अजीतमल क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सुल्तान सिंह ने बताया कि अजीतमल तिराहे पर खानपान की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान खोली तो करीब पांच हजार रुपये का सामान गायब था। वहीं, चोरों ने कल्लू की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि चोर दुकान में रखे सेब और संतरे की पेटी समेत पांच हजार रुपये के फल चोरी कर ले गए हैं।
इधर, बाबरपुर कस्बा में भटा रोड स्थित दीपेश दुबे का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था, जिसमें लगी बैटरी को चोर खोल ले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही की। अजीतमल कस्बा में जहां दोनों दुकानों में चोरी हुई हैं, उसके आसपास पुलिस पिकेट तैनात रहती है। पुलिस रात में गश्त नहीं करती।