{"_id":"621a74526d0b760f3f67ece6","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp682783660","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक अनुष्ठान के दौरान में घर में पथराव और मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान में घर में पथराव और मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। बाइक सवार को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। उलाहना देने से नाराज ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार के घर पर पथराव करके मारपीट की। गर्भवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अजीतमल कोतवाली के शास्त्री नगर (बाबरपुर) निवासी रमेशचंद्र चक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उनके घर में कथा हो रही थी। इसी बीच किसी काम से उनका बेटा विवेक बाइक से बाजार गया था। रास्ते में उसकी बाइक में ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इसकी शिकायत ऑटो चालक से की तो वह नाराज हो गया।
इसी बात पर ऑटो चालक अपने 10-12 साथियों के साथ घर आया और धार्मिक अनुष्ठान में खलल डाल दी। विरोध करते ही पथराव कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सोनू, सिंटू और गर्भवती बहू आरती पत्नी अवधेश को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
तीनों को अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से आरती की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि तहरीर पर अशोक नगर बाबरपुर निवासी प्रांजुल राजपूत समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।