{"_id":"61d4930abd0c8977302bb4c2","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp6735632100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने बहू पर डाला खौलता दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने बहू पर डाला खौलता दूध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। दहेज की मांग पूरी न होने पर नेविलगंज गांव में ससुराल वालों ने बहू पर खौलता दूध डाल दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम नगला रामधन निवासी सहदेव सिंह ने अछल्दा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि बेटी आकांक्षा की शादी 2016 में बाहरपुरा रोड नेविलगंज के बलराम उर्फ कल्लू से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से बलराम, सास जानकी, ससुर महेरबान, जेठ शेषू आकांक्षा को कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसे मारते-पीटते थे।
सोमवार रात ससुरालियों ने आकांक्षा पर खौलता दूध डाल दिया, जिससे वह झुलस गई। उसे अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।