{"_id":"61ccaeed8cbb3264c90df1ab","slug":"crime-auraiya-news-auraiya-news-knp672465979","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, हुई फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। औरैया रोड पर मंगलवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने आठ युवकों पर फायरिंग करने एवं तमंचे की बट सिर पर मारकर घायल करने की शिकायत पुलिस से की है।
हर्षित चौहान पुत्र शेर सिंह चौहान निवासी विकास कुंज दिबियापुर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह और उनका भाई अतुल औरैया रोड पर थे। इसी बीच यहां पहुंचे आठ युवकों ने उन दोनों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। फायरिंग में वह लोग बाल-बाल बचे। इस बीच आरोपियों ने तमंचे की बट सिर पर मार दी। इससे वह घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
साथ ही उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में फायरिंग की घटना प्रकाश में नहीं आई है। दोनों पक्षों में मारपीट की बात सामने आई है। पड़ताल के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।