फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news

चपटा गांव में विवादित जमीनी की जिला स्तरीय कमेटी ने की पैमाइश2222

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के चपटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद बुधवार को जिला स्तरीय गठित टीम ने जमीन की पैमाइश की। टीम अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगी।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में एक पक्ष से 12 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सुनील कुमार वर्मा ने टीम बनाकर जांच किए जाने के आदेश दिए थे। बुधवार की सुबह पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में तहसीलदार हरिश्चंद, एसीओ चकबंदी, सीओ सदर सुरेंद्रनाथ यादव ने गांव की सीमा से लेकर विवादित भूमि सहित अन्य आसपास की भूमि की भी पैमाइश की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शुरू हुई पैमाइश शाम चार बजे तक चली। इस दौरान राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम में शामिल करीब 15 लेखपालों ने पैमाइश की। एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गठित टीम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गांव की विवादित भूमि की पैमाइश की गई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed