फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news,auraiya

कार में युवक को बंधक बनाकर ले जा रहे दो गिरफ्तार, चार फरार

Wed, 26 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news,auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र भगौतीपुर सरैया से बुधवार देर रात एक युवक को मारपीट कर कार से ले जा रहे बदमाशों पर ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में बंधक बने पड़े युवक को छुड़ाया। अंधेरे का फायदा उठा कर चार बदमाश भाग निकले, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस देर रात उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर सरैया गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक युवक को कार सवार मारपीट करने के बाद अपहरण कर ले जा रहे हैं। अपहरण की जानकारी मिलते ही इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी काली चरन ने पुलिस टीम के साथ सरैया मार्ग पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख कार सवार चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार में शराब की बोतलें बरामद हुईं हैं। कार में बंधक मिले दिनेश यादव उर्फ गोलू निवासी भगौतीपुर सरैया को सकुशल छुड़ाया गया। पकड़े आरोपियों से पूछताछ जारी है। पकड़े गए आरोपियों में दो अपराधी किस्म के बताए जा रहे हैं। चार लोग मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सरैया गांव के बाहर कार में युवक के साथ मारपीट होती देख पथराव किया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हुई है कार को भी कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed