फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya news,auraiya

पीड़ित की मेहनत से मिल सकीं चोरी गई बकरियां

Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya news,auraiya
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के पुर्वा कड़ा में कानपुर देहात से चोरी करके लाई गईं पांच बकरियों में से तीन बरामद हुईं हैं। इसमें पीड़ित की भी मशक्कत शामिल है। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के थाना अमराहट के गांव करियापुर निवासी श्रीकृष्ण के घर से 21 मई की रात पांच बकरियां चोरी हो गईं थीं। पीड़ित ने अमराहट थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पीड़ित खुद ही बकरी चोर का पता लगाने में जुट गया था। जहां काफी खोजबीन के बाद चोरी की गईं बकरियां के सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुर्वाकड़ा में होने की जानकारी मिली। इस पर पीड़ित ने अमराहट थाना पुलिस के माध्यम से सहायल थाना पुलिस से संपर्क कर बकरी चोर के घर पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि उसके गांव निवासी चंदन ने उसकी बकरी चोरी करके सहायल थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा कड़ा निवासी सुनील नाम के व्यक्ति को बेच दी थीं। पता लगने के बाद वह पुलिस के साथ मंगलवार को पुर्वा कड़ा गांव पहुंचा। जहां बकरी बेचने को लेकर बराऊ निवासी किसी व्यक्ति से बातचीत चल रही थी। लेकिन समय से पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर बकरियों की पहचान कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बकरी खेत से व एक बकरी सुनील के घर से बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की जानकारी होते ही आरोपी सुनील व उसका साला चंदन तथा छुटकी मौके से भाग गए। इस मामले में सहायल थाना पुलिस ने बताया कि बरामद बकरियों को संबंधित थाना अमराहट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed