{"_id":"618abae2a3dd0b6ac850d001","slug":"crime-auraiya-hatya-auraiya-news-knp662893873","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की लाठी से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की लाठी से पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरागदगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हरसहाय में मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत भतीजे ने चाचा को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। कुछ ही देर में चाचा की मौत हो गई। घटना के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी व उसके पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हरसहाय पुरवा निवासी किसान भारत सिंह (55) सोमवार देर शाम अपने भतीजे जितेंद्र कुमार के साथ खेतों पर गए थे। परिजनों के मुताबिक खेत पर ही चाचा-भतीजे ने शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए भतीजे ने लाठी से चाचा के ऊपर हमला कर दिया। चाचा को लाठी से पीटने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद आरोपी भतीजा मौके से भाग गया।
इधर देर रात खेतों से लौट रहे किसानों ने शव पड़ा देखकर घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी रामसिया ने मृतक के भाई आनंद किशोर व भतीजे जितेंद्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया की मारपीट के दौरान घायल की मौत हो हुई है। मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।