{"_id":"6193f6aea89cb8363d2ff35e","slug":"crime-auraiya-arrest-auraiya-news-knp6643891195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थानाक्षेत्र के बांधमऊ के पास स्वाट टीम और थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। बदमाश लूट और डकैती के मामले में वांछित था। उसके पास से बिना नंबर की बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को सहार अस्पताल में भर्ती कराया है।
बांधमऊ के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बिधूना की ओर से एक बाइक सवार को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश के रुकने पर पुलिस उससे पूछताछ करने लगी। इसी दौरान वह पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। जवाब में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली बाइक से भाग रहे बदमाश के दाहिने पैर में घुटने के नीचे जा लगी।
जिससे वह बाइक समेत गिर गया। इससे पहले वह संभल पाता पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सूचना के कुछ देर बाद एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्यपाल, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नाजिर उर्फ शाहिद उर्फ सैफ निवासी रेलवे स्टेशन रोड, कंजर बस्ती भोजपुर मुरादाबाद बताया है। वह बेला थानाक्षेत्र से डकैती व लूट के मामले में वांछित था और उसके ऊपर 25 हजार का इनाम है। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। वह कई जनपदों में लूटपाट की घटनाओं में शामिल बताया जा रहा है। बदमाश का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। घायल बदमाश को सैफई रेफर किया गया है।
पुरवा तरा में की थी लूटपाट
दिसंबर, 2018 में चार बदमाशों ने पुरवा तरा निवासी शैलेंद्र कुमार पाल के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इस मामले में शैलेंद्र ने बेला थाने में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि रात 12 बजे के करीब जब घर के सभी लोग सो रहे थे, चार बदमाश छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट की थी। असलहों के बल पर बाइक, मोबाइल, आभूषण समेत लाखों का माल लेकर भाग गए थे। पुलिस जांच में मंगलवार को गिरफ्तार हुए बदमाश नाजिर उर्फ सैफ का नाम प्रकाश में आया था।
कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश कई दिनों से क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसी कारण स्वाट टीम और बेला पुलिस बांधमऊ के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह घुमंतू गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह जिलेे की भौगोलिक स्थिति से वाकिफ है। वह घटना को अंजाम देने के इरादे से निकला था। पुलिस उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है।