{"_id":"61758f06f203ed496a73450d","slug":"crime-auraiya-arrest-auraiya-news-knp660140943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के अफसराें को अगवा करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के अफसराें को अगवा करने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को गेल पाता में काम कर रही कंपनी के अधिकारियों को कार समेत अगवा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक नामजद व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार सुबह गेल पाता में काम करने वाली आप्टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल चीफ मैनेजर (आरसीएम) सौरभ सिंह कुशवाहा समेत कंपनी के पांच अफसरों को दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने कार समेत अगवा कर लिया था। उन्हें बिधूना ले गए थे। इस मामले में आरसीएम सौरभ सिंह ने दो बाइकों पर सवार दीपू यादव निवासी बैसुंधरा समेत 6 बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे बदमाशों ने कार चालक को मारपीट कर गाड़ी में डाल लिया। कार में सवार दो कर्मियों को उतार दिया।
एक बदमाश ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और तीन अन्य गाड़ी में बैठ गए। इस घटना से प्लांट से ड्यूटी के लिए जा रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई और खेतों में काम कर रहे किसान भी भाग खड़े हुए। सभी बदमाश उन्हें बिधूना के एक मकान में लेकर गए। रंगदारी में उनके पांच हजार रुपये ले लिए। प्रतिमाह पांच हजार रुपये रंगदारी के लिए धमकाया। कहा कि अपनी कंपनी में पांच को हेल्पर और दीपू यादव को बतौर सुपरवाइजर के पद पर रखना पड़ेगा। ड्यूटी नहीं करेंगे और वेतन 20 हजार रुपये प्रतिमाह देना पड़ेगा।
विज्ञापन
यदि ऐसा नहीं करते तो जान से मारकर फेंक देंगे और तुम्हारी कंपनी भी नहीं चलने देंगे। बदमाशों की सभी शर्तें मान लेने की हामी भरने के बाद बदमाशों ने उन्हें बंधन मुक्त किया। इससे पहले सोमवार को एक मोबाइल नंबर से काल आई थी कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष का भाई बोल रहा है। कहा था कि मेरा आदमी काल करेगा काम के लिए उसे देख लेना। निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार दीपू यादव निवासी बैसुंधरा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संदेह पर जिपंअ के भाई समेत चार के घर पर नोटिस चस्पा
दिबियापुर (औरैया)। गेल पाता में काम करने वाली कंपनी के अधिकारियों को अगवा करने के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत चार लोगों के घरों में नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में सभी को 25 अक्तूबर को दिबियापुर थाने पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं शनिवार देर रात एसपी ने बिधूना में घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गेल में काम करने वाली कंपनी के अफसरों को अगवा करने के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापा मार रही है। घटना में प्रकाश में आए लोग घरों से फरार मिले। स्वाट टीम व विभिन्न थानों की पुलिस ने शनिवार रात तीन बजे तक कई स्थानों पर दबिश दी। शनिवार रात एसपी अभिषेक वर्मा ने बिधूना में विष्णु चौहान के घर का निरीक्षण किया। यहीं पर कंपनी कर्मियों को लाकर रखे जाने की बात कही जा रही है। घटना में प्रकाश में आए लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए 4 के घरों पर नोटिस चस्पा किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे के भाई पिंटू दोहरे निवासी मड़ोकमीत बेला, विष्णु चौहान निवासी बिधूना चौराहा बिधूना, आकाश यादव निवासी लोहरई, मोनू यादव निवासी लोहरई के घरों पर नोटिस चस्पा हैं।
निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के अनुसार संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने बताया कि चुनाव पास है। विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने की साजिश की है। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच करें। मेरा व मेरे भाई का इस मामले से दूर-दूर तक कोई लेनादेना नहीं हैं।
उधर, शनिवार को पीड़ित कंपनी कर्मी की शिकायत के आधार पर 341, 342 व 386 धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना में फिरौती आदि के लिए अपहरण करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने 341, 342 एवं 386 धाराओं को विलोपित करते हुए धारा 364 ए की बढ़ोत्तरी की है।