{"_id":"615b44d88ebc3e0de90f77d3","slug":"crime-accident-dead-auraiya-news-knp656158887","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर जा रहे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के उड़ेलापुर गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बहन के घर जा रहे भाई की मौत हो गई। भोर सुबह सब्जी लेकर निकले पड़ोसी गांव के युवक ने मृतक की पहचान कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के गोपिया गंज निवासी राकेश कुमार (53) पुत्र भोलेनाथ शाक्य रविवार देर शाम घर से अपनी बहन के घर मलिकपुर पैदल जा रहा था। उड़ेलापुर गांव के पास सड़क पर वह मृतक पड़ा मिला। सुबह साढ़े तीन बजे के करीब ई-रिक्शा से सब्जी लेकर जा रहे मलिकपुर निवासी कुलदीप की नजर पड़ी तो उसने पहचान कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।
जानकारी पर रुरुगंज चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी और परिजन जा पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक बाइक के कुछ टूटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। जिससे अनुमान है कि अज्ञात बाइक की टक्कर से राकेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।