फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cricket,auraiya,sport

औरैया-ए और एटा की टीम ने मैच जीते

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
cricket,auraiya,sport
अजीतमल (औरैया)। जनता महाविद्यालय अजीतमल में शनिवार को जोनल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता फिट इंडिया टीचर्स गेम वेलफेयर एसोसिएसन के बैनर तले शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन औरैया और एटा की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अरविंद राजपूत व ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल दीपक दुबे ने किया। पहला मैच औरैया ए और औरैया बी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर औरैया बी टीम के कप्तान हर्ष पांडेय ने बालिंग का निर्णय लिया। टीम ए ने निर्धारित 10 ओवर में 116 रन बनाए। टीम बी 10 ओवर में सिर्फ 52 रन बना सक ी। औरैया ए टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच समीर रहे। जिन्होंने 14 गेंदों में 33 रन बनाए। दूसरा मैच औरैया ए और एटा जनपद के बीच हुआ। टॉस औरैया टीम के कप्तान हर्ष पांडेय ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया।
विज्ञापन

एटा के कप्तान मनोज यादव की रणनीति से औरैया 12 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। एटा की टीम ने चार ओवरों में निर्धारित 51 रनों का लक्ष्य पूरा कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में औरैया ए व बी, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी की टीमों ने प्रतिभाग किया। झांसी की टीम रास्ते में दुर्घटना होने के चलते प्रतिभाग नहीं कर सकी। कपिल यादव, आनंद दीक्षित, मनीष मिश्रा, शौर्य मणि यादव, मुकुल यादव, अमित पाल, महेश शर्मा, श्याम सुंदर, राकेश दत्त, अमित पाल, कुलदीप, अलोक गुप्ता, नीरज त्रिपाठी सहित क्षेत्र के तमाम शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed