{"_id":"6669ddb0b83c27e98a0788df","slug":"cracks-appeared-in-the-road-as-soon-as-it-was-built-questions-raised-on-construction-material-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113261-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बनते ही सड़क में आई दरार, निर्माण सामग्री पर सवाल खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बनते ही सड़क में आई दरार, निर्माण सामग्री पर सवाल खड़े
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर के वार्ड नंबर सात में एक सप्ताह पहले बनी सड़क कई में कई जगह दरार आ गई है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कराया जा रहा है। वहीं आरसीसी सड़क के किनारे बन रही नालियों में दोयम दर्जे की ईंट प्रयोग हो रही है।
नगर पालिका परिषद की ओर से लोकसभा चुनाव के पहले टेंडर के जरिए लगभग एक दर्जन कच्चे मार्गों को चिह्नित करते हुए आरसीसी सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया। इसके बाद मिले आर्डर पर ठेकेदारों ने शहर के अलग-अलग मोहल्लों में सड़कों का निर्माण शुरू कराया। सबसे बड़ी लापरवाही शहर के मोहल्ला नरायनपुर के वार्ड सात से सामने आई है।
यहां एक सप्ताह पहले बनाई गई सड़क एकाएक कई जगहों से दरार आ गई। पड़ी दरारों पर मोहल्ला वासियों की नजर पड़ी तो घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग होने का शोर मचा। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक नरायनपुर में सुरान बंबा तक तकरीबन साढ़े नौ लाख रुपये की धनराशि से 1.70 मीटर आरसीसी सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
यहां आरसीसी सड़क के किनारों पर बनाई जा रही नाली में दोयम दर्जे की ईंटें प्रयोग हो रही हैं। सूत्रों की माने तो नगर पालिका परिषद में हो रहे कार्यों में मोटा कमीशन चल रहा है। इसके चलते मूलभूत कार्यों में अनियमितता का खेल देखने को मिल रहा है। सड़कों पर पड़ी दरारों के वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। फोटो व वीडियो वायरल होते ही नगर पालिका के ठेकेदारों से लेकर अधिकारियों में खलबली मच गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- --
नगर पालिका की ओर से किए गए टेंडर के बाद जिन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यदि उनमें कहीं भी मानक के अनुरूप काम नहीं पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार को एक पैसे का भी भुगतान नहीं किया जाएगा। जब तक की खामियों को पूरी तरीके से दुरुस्त नहीं किया जा सकेगा।
- अनूप गुप्ता, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, औरैया।

बोले जिम्मेदार