{"_id":"600dc5e7653b7c7502576454","slug":"cow-calf-born-in-auraiya-dm-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया डीएम आवास में जन्मी बछिया, नाम रखा नंदिनी, डीएम ने ट्वीट कर नए सदस्य के आगमन पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया डीएम आवास में जन्मी बछिया, नाम रखा नंदिनी, डीएम ने ट्वीट कर नए सदस्य के आगमन पर जताई खुशी
Mon, 25 Jan 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
डीएम सुनील कुमार वर्मा अपनी पुत्रियों स्तुति व शिवांगी के साथ बछिया नंदनी को खिलाते हुए।
- फोटो : amar ujala
औरैया डीएम आवास पर रविवार को गाय ने बछिया को जन्म दिया। उनके बच्चों ने बछिया का नाम नंदिनी रखा है। डीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी और फोटो साझा की। परिवार में नए सदस्य के आगमन पर खुशी जताई।
ट्वीट में डीएम औरैया सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को हमारे परिवार में एक और सदस्य का आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी गाय गौरा ने बछिया को जन्म दिया है।
गाय और बछिया दोनों स्वस्थ हैं। डीएम ने बताया कि गौरा ने बछिया को रविवार सुबह चार बजे जन्म दिया। बछिया को देख उनकी बेटियां स्तुति व शिवांगी सुबह से ही काफी खुश हैं। उसके साथ खेल भी रहीं हैं।