{"_id":"5e07a1638ebc3e880a639666","slug":"cow-auraiya-news-knp534990524","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के खाने में हरा चारा नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के खाने में हरा चारा नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत बिधूना द्वारा पुरानी कन्या पाठशाला में संचालित हो रही अस्थायी गोशाला में अधिकारियों व गोशाला की देखरेख करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गोशाला में बन्द गोवशों के नादो में सिर्फ कुटी मिला हुआ भूसा देखा जा रहा है। कर्मचारी भूसे में हरा चारा नहीं मिला रहे हैं।
गोशाला में गोवंशों के खाने की हकीकत परखने के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे टीम पहुंची तो गोशाला में भूसा कुटी मिला हुआ मिला। इधर 15 दिन पहले एडीएम रेखा एस चौहान ने नगर की दोनो गोशालाओं का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमियों को दूर करने व गोवंशो को कुटी के साथ हरा चारा देने की बात कही गई थी। कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
भूसा मिलाकर कुट को गोवंशो की नादों में डाल दिया जाता है। इस सबंध में एसडीएम रमापति ने बताया कि गोशाला का निरीक्षण कर हकीकत को देखा जाएगा। अगर कोई मानक के कमी हुई तो सबंधित के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की जाएगी।