फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   covid 19,doctor,auraiya

कोरोना संक्रमण से महिला सहित छह की मौत

Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
covid 19,doctor,auraiya
औरैया। गुरुवार की देर शाम तक कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले भर से लिए गए जांच सैंपल में 54 लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि 147 लोग अस्पताल व घर पर रह कर ठीक हुए हैं। गुरुवार को छह की मौत होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 117 जा पहुंचा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को मरने वाले में दो महिलाएं है। जिसमें नेविलगंज अछल्दा 45 वर्ष पुरुष, एरवाकटरा में 66 वर्षीय पुरुष, बहेरीपुलिया दिबियापुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, पिरौली बेला 60 वर्षीय पुरुष, आशागांव अछल्दा की 55 वर्षीय महिला, तिलकनगर औरैया 52 वर्षीय महिला है। इसके साथ ही गुरुवार को जिले में 54 नए केस मिलने से अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8484 हो गया है।
विज्ञापन

तो वहीं पहले से संक्रमित होमआइसोलेशन में रह रहे 147 मरीजों ने जंग जीती। जिले में अब कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6850 हो गई है। जनपद में अब एक्टिव केस 1523 रह गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 117 जा पहुंची है। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 25 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि जिले के बाहर के 11 अस्पतालों में 11 संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ लैब से एक हजार आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। गुरुवार को एक भी संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु न होने, नए केस कम मिलने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण अभी कम न होने और लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed