फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cousin brother arrested in teen ager murder case

किशोरी की हत्या में चचेरा भाई गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
cousin brother arrested in teen ager  murder case
औरैया। बिधूना थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर भानू में सात दिन पूर्व हुई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के विरोध पर हत्या की बात कही है। मामले में चौकी इंचार्ज ने मृतका के मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने उन्हें निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

छह फरवरी को गांव नारायणपुर भानू में किशोरी (16) का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने बीमारी के कारण खुदकुशी की बात कही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई थी। शनिवार को कोतवाली में आयोजित वार्ता में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि घटना वाले दिन मृतका के माता-पिता खेत गए थे। तभी किशोरी का चचेरा नाबालिग भाई मौका पाकर जीने के रास्ते घर में घुस गया। उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

चचेरे भाई ने सभी को किशोरी के खुदकुशी करने और शव को फंदे से खुद उतारने की जानकारी दी थी। घटना के खुलासे से पहले मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा था। जिसमें माता-पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब इस रिपोर्ट को हटा दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अपचारी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed