फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Couple convicted of fraud sentenced to three years in prison

Auraiya News: धोखाधड़ी के दोषी दंपती को तीन-तीन साल की सजा

Sat, 21 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 21 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple convicted of fraud sentenced to three years in prison
बिधूना (औरैया)। प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के बहुचर्चित मामले में सिविल जज जूनियर डिविजन डॉ. प्रवीण सिंह ने आरोपी दंपती काे दोषी करार दिया।
विज्ञापन

दोनों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह मामला साल 2013 का है। वादी लक्ष्मी गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी श्याम विक्रम सिंह और उनकी पत्नी विमला सिंह ने दिबियापुर रोड स्थित एक प्लॉट का सौदा 24 लाख रुपये में किया था। लक्ष्मी ने उन पर भरोसा कर 2182000 रुपये बयाना के तौर पर दिया, लेकिन जब कब्जे की बात आई तो पता चला जिस मुख्य मार्ग पर जमीन बताई गई थी, वहां वह नहीं थी।
जांच में पता चला कि जमीन पहले से ही ग्रामीण बैंक और एसबीआई में बंधक थी। आरोप था कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो 17 जुलाई 2013 को आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन

साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी माना। न्यायालय ने धारा धोखाधड़ी के तहत कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने आदेश दिया कि अर्थदंड न भरने पर एक-एक माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दंपती के अलावा उनका बेटा भी आरोपी था। वह घटना के समय नाबालिग था, इसलिए उसकी पत्रावली अलग कर किशोर न्याय बोर्ड को भेजी जा चुकी है। इस फैसले के बाद से भूमाफिया और फर्जी प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed