फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Couple beats parents and sister for property

Auraiya News: संपत्ति के लिए दंपती ने माता-पिता व बहन को पीटा

Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 30 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Couple beats parents and sister for property
औरैया। संपत्ति को लेकर एक दंपती ने माता-पिता व बहन को लाठी डंडे व धारदार हथियार से पीटा। ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने घायलों को बचाया। घायल पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले दंपती के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी और पुत्री नेहा के साथ घर में था।
विज्ञापन

तभी उनका बेटा विनय व बहू कृष्ण मोहिनी ने आकर संपत्ति को लेकर झगड़ा किया। विरोध करने पर बेटे और बहू ने मिलकर तीनों को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों के आने के बाद बेटे और बहू चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। तीनों घायलों को चिचौली जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार बाद सैफई रेफर किया गया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि विनय और कृष्ण मोहिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed