फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Councilors submit memorandum to SDM to remove illegal encroachment on government land

Auraiya News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने को सभासदों ने एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

Tue, 23 Jul 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Councilors submit memorandum to SDM to remove illegal encroachment on government land
अजीतमल। साप्ताहिक हाट लगने वाली सरकारी जगह पर शुरुआती दौर में अस्थाई अतिक्रमण के बाद अब अपने स्वामित्व का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ नगर पंचायत सभासदों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सब्जी मंडी की लाखों रुपये कीमत की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबरपुर सीमा के अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ले में बुधवार और रविवार के दिन साप्ताहिक हाट लगती है। करोड़ों रुपए कीमत की इस जगह पर कई दशक पूर्व नगर पंचायत की ओर से टिन शेड लगाकर दुकानदारों को बैठने की व्यवस्था की गई थी। सूत्रों के अनुसार उक्त सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने पहले से ही अतिक्रमण कर रखा था। अब बाद में स्थायी अतिक्रमण कर सरकारी भूमि पर अपना स्वामित्व होने का दावा कर रहे हैं। इससे साप्ताहिक हाट में अपनी दुकान लगाने वाले सब्जी आदि सामान बेचने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर की जनता सरकारी भूमि पर स्थाई कब्जा करवाने के पीछे नगर पंचायत कार्यालय की मिली भगत की ओर इशारा कर रही है। करोड़ों की लागत की सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत के सभासद धर्मेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, गौरव पोरवाल, हिमांशु, अक्षय प्रताप आदि ने एक हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed