फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona virus

औरैयाः इंडोनेशिया से लौटी महिला निकली कोरोना नेगेटिव

Thu, 19 Mar 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona virus
औरैया। शादी के बाद पति के साथ इंडोनेशिया से लौटी दिबियापुर क्षेत्र के संयंत्र की महिला कर्मी को कोरोना निगेटिव निकला है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए महिला को होम आइसोलेशन में अगले 14 दिन रहने की हिदायत दी है। महिला के आफिस में काम करने वाले अन्य कर्मियों को अब कोई एहतियात नहीं बरतनी होगी।
विज्ञापन

दिबियापुर के एक संयंत्र में काम करने वाली महिला की पिछले दिनों शादी हुई थी। 8 मार्च को अपने पति के साथ इंडोनेशिया से लौटकर कानपुर पहुंची। 16 मार्च को आफिस पहुंचकर काम करना शुरू किया। इसी दौरान अपने विभाग के अधिकारी से शिकायत की कि उसे खांसी जुकाम है। कोरोना संक्रमण होने के शक में सतर्कता बरतते हुए विभागीय अधिकारी ने संयंत्र की आवासीय कालोनी के सीएसओ को सूचित किया।
विज्ञापन

संयंत्र के सीएमओ को जिले के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया। महिला को संयंत्र के आवासीय परिसर में स्थित हास्पीटल में आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। नोडल अधिकारी डा.शिशिर पुरी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर नाक एवं गले से सैंपल लेकर केजीएमसी लखनऊ भेज दिया। डा.शिशिर पुरी ने बताया कि केजीएमसी लखनऊ से आई रिपोर्ट में महिला के कोरोना नेगेटिव निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला को अगले 14 दिनों तक होम आईसोलेशन पर रहने के लिए हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग अगले 14 दिनों तक महिला की निगरानी करेगा। डा.शिशिर पुरी के अनुसार 16 मार्च को महिला आफिस में जिन 5-6 कर्मियों से मिली थी। उन्हें भी अब कोई ऐतिहात नहीं बरतनी होगी। अब ऐसे लोग बिना किसी परेशानी के आफिस आ सकते हैं।

नोडल अधिकारी डा.शिशिर पुरी के अनुसार अब तक कुल 23 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। इनमें से अब 10 लोगों की निगरानी अभी भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। एक व्यक्ति तो मंगलवार को ही स्वीडन से लौटा है। 9 यात्रियों की 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी हो चुकी है। जबकि 4 अन्य स्थानों पर चले गए हैं। अब तक जिले में स्वीडन, चीन, दुबई, इंडोनेशिया, इटली, यूएसए आदि से लोग लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed