फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona rising, five more found infected, number increased 36

बढ़ रहा कोरोना, पांच और मिले संक्रमित, संख्या हुई 36

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona rising, five more found infected, number increased 36
50 शैया में शोपीस बनी कोविड हेल्प डेस्क। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार को पांच संक्रमित और मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। एक हफ्ते में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। इसके बावजूद हर जगह लापरवाही हावी है। सरकारी कार्यालयों से लेकर सार्वजनिक स्थान, बाजार, शॉपिंग माल में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इन स्थानों पर बनाई गई कोविड हेल्प डेस्क भी गायब है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इनमें अयाना के तीन, कुंवरदेवपुर का एक व गाजीपुर एरवाकटरा का एक पॉजिटिव शामिल है। जानकारी पर स्वास्थ्य टीमें संक्रमितों के गांव गईं और सबसे पहले संक्रमित को होमआइसोलशन पर रहने की सलाह देकर दवाएं दीं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में स्थित सरकारी कार्यालयों में अभी तक कोविड हेल्प डेस्क स्थापित नहीं की गई है। सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले औरैया रोडवेज बस स्टैंड, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों, कलक्ट्रेट परिसर से कोविड हेल्प डेस्क नदारद है। जबकि औरैया डिपो की रोडवेज बसों में हजारों लोग रोज सफर करते हैं। वहीं, 50 शैया अस्पताल में लगी कोविड हेल्प डेस्क शोपीस बनी है। जबकि यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। लगातार बैठकें कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। मौसम में बदलाव हुआ है, समय रहते सावधानी ही संक्रमण से बचने का उपाय है। टीकाकरण के साथ लगातार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed