{"_id":"613261fa8ebc3e31c8731902","slug":"corona-patient-found-in-gail-village-auraiya-news-knp6499875125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल गांव में कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेल गांव में कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गुरुवार को असम से आए सीआईएसएफ जवान के संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को गेल गांव में केरल से आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गेल गांव पहुंचकर संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच शुरू की है। सावधानी बरतने की अपील की है।
कोरोना की तीसरी लहर के प्रति लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी कहीं न कहीं ढिलाई बरती जा रही है। बाहर से आने वालों की त्वरित जांच नहीं की जा रही है। गेल गांव में युवक के संक्रमित मिलने पर विभागीय अधिकारी पूरे दिन बैठकें करते दिखे। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि केरल से आए गेल गांव के कर्मचारी की शुक्रवार को एंटीजन जांच की गई। जिसमें वह संक्रमित मिला। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या तीन हो गई है। संक्रमित मरीज मिलने के कारण एक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है।
बाहर से आने वालों की नहीं हो रही जांच
विभागीय सूत्रों के अनुसार बाहर से आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो रही है। बुखार आने या संक्रमण के लक्षण मिलने पर कुछ दिन बाद बाहर से आने वाले लोग जांच करा रहे हैं, इसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर स्वास्थ्य टीमें नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
92 सेंटरों पर 8266 ने लगवाया टीका
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरुकता देखने को मिली है। पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जिले में 92 सेंटरों पर 8266 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। जिले में अब टीका लगवाने वालों की संख्या 4,90753 हो गई है।
कोरोना जैसे लक्षण के मिल रहे मरीज
सरकारी और निजी अस्पतालों में संचालित ओपीडी में इन दिनों बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। इनमें कोरोना जैसे लक्षण देखकर डॉक्टर सावधानी बरत रहे हैं। मरीजों को वायरल और मौसमी बीमारी होने की बात कहकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।