फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Corona in Auraiya: Doctors and staff beat up over patient death

औरैया में कोरोना: मरीज की मौत पर डॉक्टरों व स्टाफ से मारपीट, धरती के भगवानों ने कमरे में घुस बचाई जान

Wed, 28 Apr 2021 02:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Apr 2021 02:17 AM IST
सार

औरैया में मंगलवार शाम कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा एलटू हास्पिटल में तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Corona in Auraiya: Doctors and staff beat up over patient death
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया के चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर में मंगलवार शाम कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा एलटू हास्पिटल में तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए एक तीमारदार को पीट दिया। डॉक्टरों ने खुद को कमरे में बंद कर सीएमओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती कोरोना संक्रमित दिबियापुर थाना क्षेत्र के ऊमरसाना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शाम पांच बजे के बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। इस पर वहां मौजूद स्टाफ ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


 

शाम सात बजे के करीब ऊमरसाना से 50 लोग अस्पताल जा पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज और डॉ. उमेश व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इस बीच बचाव में आए एक तीमारदार को भी हमलावरों ने पीट दिया। उसकी आंख में चोट आई है। किसी तरह से डॉक्टरों व स्टाफ ने वहां से भागकर कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में हंगामे की खबर मिलते ही सीएमओं डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आक्रोशित देख डीएम सुनील कुमार वर्मा को जानकारी देने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर औरैया और दिबियापुर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले भाग गए। 

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ही बताया था। दोपहर में मौत हो जाने के बाद शाम को कुछ लोग पहुंचे और डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट की है। इस मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी से फुटेज देखकर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed