{"_id":"618eabbbfc26db418a0e8a73","slug":"corona-auraiya-news-knp66359328","type":"story","status":"publish","title_hn":"154 केंद्रों पर 8740 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
154 केंद्रों पर 8740 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पांच एमओआईसी का वेतन रोकने की कार्रवाई के दूसरे दिन ही कोरोना टीकाकरण के लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। शुक्रवार को जिले में 154 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाकर 8740 लोगों का टीकाकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास जारी है।
जिले में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य काफी पीछे चल रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की थी। बैठक में चार स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को टीकाकरण कराने में पीछे रहने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शुक्रवार को टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ पहुंचाने का प्रयास किया गया।
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायन ने बताया कि शुक्रवार को 154 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 8740 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब जिले में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 8.30 लाख पहुंच गई है। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या छह लाख 24 हजार 867 है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या अब दो लाख पांच हजार 476 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।