{"_id":"60da06968ebc3e09c93db9ad","slug":"corona-auraiya-news-knp6370412131","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सख्ती न नियमों का पालन, बीमारी का बढ़ेगा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सख्ती न नियमों का पालन, बीमारी का बढ़ेगा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है लेकिन सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भीड़ देखकर लगता ही नहीं कि लोगों को कोरोना का डर है। लोग मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए हैं। ये असावधानी भारी पड़ सकती है।
सोमवार को शहर के सुभाष चौक से लेकर संजय गेट, गुमटी मोहाल, सदर बाजार होमगंज, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड, फूलमती मंदिर रोड, गोशाला रोड आदि स्थानों पर दुकानदारों से लेकर खरीदार तक बिना मास्क के नजर आए। बस अड्डों पर भी ऐसी ही तस्वीर नजर आई।
संक्रमण कम होने के बाद पुलिस भी मुस्तैद नजर नहीं आ रही। इस कारण लोगों में कार्रवाई का डर भी नहीं रह गया है। बाजार में इन दिनों सुबह-शाम काफी भीड़ हो रही है। कोविड मानकों की अनदेखी से संक्रमण बढ़ने की आशंका है। ऐसे में खुद जागरूक होकर ही कोरोना को हराया जा सकेगा।