{"_id":"5fcd1e388ebc3ecf884da404","slug":"corona-auraiya-news-knp59841871","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 हुए ठीक, 10 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 हुए ठीक, 10 नए संक्रमित
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को 10 संक्रमित मिले, 31 मरीजों ने बीमारी से जंग जीती। जिले में अभी तक 3329 संक्रमित सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 124 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को 10 संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में दो नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 58 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को आरटीपीसीआर के 725, ट्र-नेट के तीन और एंटीजन के 483 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 88926 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 84064 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 2617 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में अब भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी दिबियापुर में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 112 रह गई है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला दयालपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के बेला रोड बिधूना में एक, गांव मुर्चा में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के थाना रोड सहायल में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव लज्जानगर में चार, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के एनटीपीसी दिबियापुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव सोनासी में एक संक्रमित मरीज मिला है।