फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

सितंबर में कोरोना का कहर, 10 मरे

Fri, 25 Sep 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। सितंबर महीने में कोरोना ने कहर मचा रखा है। इस माह के 24 दिन में ही 10 की मौत हो गई, जबकि अगस्त तक 10 लोगों की जान गई। वहीं, संक्रमित होने वालों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। मात्र 24 दिन में ही 962 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर संक्रमित होने वालों की संख्या पर पड़ा था। लोग बाहर नहीं निकल रहे थे, तो संक्रमण की दर कम थी। फिर बाजार खुले और सम-विषम के आधार पर दुकानें खुलने लगीं। इसके बाद शनिवार और रविवार को बंदी रखते हुए शेष पांच दिन बाजार खुलने का आदेश दिया। इसी को बढ़ाते हुए शनिवार को बंदी खत्म की, फिर रविवार को भी बंदी खत्म कर दी गई। जबसे बाजार पूरी तरह खुले तो लोग भी बिना भय के निकल रहे हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही संक्रमण की दर भी बढ़ गई है। सितंबर के सिर्फ 24 दिन में 962 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मार्च से अगस्त तक संक्रमित होने वालों की संख्या 1135 और मरने वालों की संख्या 10 है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोज संक्रमित होने वालों का औसत 40 है। मतलब एक दिन में औसतन 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। सितंबर में 24 दिन में दस की मौत हुई है। इस हिसाब से यदि मरने वालों का औसत निकाला जाए तो ढाई दिन में एक की जान जा रही है। इसके बावजूद लोग संक्रमण से बचने के लिए एहतियात नहीं बरत रहे और बिना मास्क के घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed