फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

29 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस हुए 385

Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। गुरुवार को जिले में 29 कोराना संक्रमित मरीज मिले और 15 स्वस्थ हुए। अभी तक 2126 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 1721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 385 हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास कानपुर में एक संक्रमित की मौत सूचना पहुंची है, लेकिन उसका पोर्टल पर कोई जिक्र नहीं है। इसके चलते अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लेकर विभाग सतर्क है। संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के विशेष निर्देश हैं। साथ ही संक्रमण की चेन को तोडने के लिए बार-बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 29 संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2126 पहुंच गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1106 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के 471, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 633 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 40422 सैंपल लिए गए, जिसमें 37774 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इसके साथ ही जिले में ट्रू-नेट के 1766 और एंटीजन के कुल 32203 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 23, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में 16 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त चिला चिकित्सालय चिचौली में कुल दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। जिलेभर में कुल 314 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ टीमों को संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed