फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

दो ब्लॉककर्मी समेत 50 नए संक्रमित मिले

Sun, 13 Sep 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में अछल्दा ब्लाक के दो कर्मचारी समेत 50 कोरोना पॉजिटिव मिले। अभी तक 1722 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 1337 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 17 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 368 हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिया है कि वह संक्रमित मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल लेकर जांच कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 50 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को जिलेभर में 895 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 460 आरटीपीसीआर, ट्र-नॉट के पांच और एंटीजन के 430 सैंपल लिए गए हैं। अब तक आरटीपीसीआर के कुल 34529 सैंपल लिए गए हैं, 32709 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। ट्र-नॉट के 1721 और एंटीजन के 26198 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिबियापुर स्थित एल-वन कोविड केयर सेंटर पर पांच, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में 19 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन गंभीर संक्रमित मरीजों को रखा गया है। जबकि होम ऑइसोलेशन में 330 मरीज चल रहे हैं।
विज्ञापन

औरैया शहर के मोहल्ला तिलक नगर में पांच, विधीचंद्र में पांच, बनारसीदास में दो, गढ़ैया मोहल्ला में दो, हलवाई खाना में एक, नरायनपुर में एक, ओम नगर में एक, गांव असेवा में एक, खानपुर में एक, करमपुर में एक, इकौरापुर में एक, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबरपुर के मोहल्ला अशोक नगर में एक, लक्ष्मीनगर में दो, चमनगंज अजीतमल एक, नगला टीका नबलपुर में तीन, हबिलिया में एक, चांदूपुर एक, भाग्यनगर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र भगवतीगंज दिबियापुर में एक, दिबियापुर में एक, कटरा हेमनाथ चमनगंज फफूंद एक, गांव बूढ़ादाना में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला पहाड़ी में छह, बिधूना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बिधूना भरथना रोड पर एक, बिधूना में एक, अछल्दा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में ब्लॉक अछल्दा में एक, नगला हजारे इटैली में एक, सहार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कस्बा सहार में तीन, गांव पुरवा पुराने में एक, पुरवा हेमा में एक संक्रमित पो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed