फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

अब तक सबसे ज्यादा 56 पॉजिटिव केस

Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 56 पॉजिटिव मिले। अभी तक मिले संक्रमितों में यह संख्या सबसे ज्यादा रही। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, 50 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 1302 संक्रमित सामने आए हैं। 1064 मरीज बीमारी से जंग जीत चुके हैं। दस लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 226 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को संक्रमित मरीजों के परिजनों और संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लोगों को घर से बाहर न निकलने की बात कहते हुए पुलिस अधिकारियों से सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुुरुवार को जिले में पहली बार सबसे अधिक 56 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आगरा लैब से आई आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में 43 सैंपलों और जिले भर में स्वास्थ्य टीमों द्वारा लिए गए एंटीजन सैंपलों में 13 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 1302 पहुंच चुकी है। गुरुवार को स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 50 है। संक्रमण से जंग जीतने वालों की संख्या अब 1064 हो चुकी है। अब एक्टिव केस 226 हो गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 ही है। अछल्दा 10, बिधूना तीन, अजीतमल तीन, ऐरवाकटरा में सात, सहार दो, अयाना में 11 और औरैया शहर में 20 केस पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों में दिबियापुर स्थित कोविड एल-वन में तीन, पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर अटैच एल-वन में 23 और चिचौली स्थित 100 शय्या अस्पताल एल-टू में पांच गंभीर संक्रमित मरीजों को रखा गया है। होम आइसोलेशन में 170 मरीजों को रखा गया है। अन्य संक्रमित मरीज बाहरी जिलों के हैं, या फिर बाहरी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को जिले भर में जांच के लिए भेजी गई स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1122 सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआ के 603, ट्रू नाट के 13 और एंटीजन के 506 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अभी तक आरटीपीसीआर के कुल 30456 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 27932 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। आगरा लैब से अभी 1673 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जबकि जिले में अब तक ट्रू नाट के 1574 सैंपल और एंटीजन के 21001 सैंपल लिए जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed