फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

बंद कराया गया अछल्दा-बिधूना मार्ग लोगों के विरोध पर खोला गया

Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona
अछल्दा (औरैया)। संक्रमितों के मिलने पर बंद किया गया अछल्दा-बिधूना मार्ग लोगों के विरोध पर खोला गया। इसके बाद यहां के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अछल्दा कस्बे में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों की लापरवाही के परिणाम दिखने लगे हैं। जिसके बाद से अछल्दा कस्बे में प्रसाशन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिसके बाद कस्बे के नहर बाजार व हरीगंज बाजार को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उसके आसपास के 100 मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद करने के आदेश कर दिए गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कस्बे में नहर बाजार, हरीगंज बाजार समेत कस्बे के पूरे बाजार को ही बंद करा दिया।

यही नहीं पुलिस ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया। मुख्य मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ा। जिसके बाद कस्बे के लोगों ने कस्बे में दुकानें बंद कराने व रास्ता बंद करने का विरोध किया। जिसके बाद अछल्दा-बिधूना मार्ग फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed