फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

पुलिस व नगर पालिकाकर्मी समेत 30 नए पाजिटिव केस मिले

Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पुलिस, नगर पालिका व ब्लाक कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 1119 संक्रमित सामने आए हैं। 848 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नौ लोगों की जान चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 262 हैं। जिलाधिकारी ने संक्रमित वाले स्थानों को सैनिटाइज कराने के साथ ही संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहने वालों और परिजनों के सैंपल लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को आगरा से आई सैंपलों की रिपोर्ट में 30 पॉजिटिव केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव केस 262 हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में जगह-जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 1113 सैंपल लिए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 524, ट्रू नाट के 17 और एंटीजन के 572 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को लिए गए आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए आगरा भेजा गया है। वहां से अब 2750 सैपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 26351 सैंपल लिए गए। जबकि ट्रू नाट के 1498 और एंटीजन के कुल 17689 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले संक्रमितों में भाग्यनगर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले लोहिया नगर दिबियापुर में छह, शांति नगर दिबियापुर में एक, बुद्धभीमनगर में एक, अछल्दा ब्लाक के अंतर्गत वाले गांव औंतो में एक, पुलिस थाने में एक, बिधूना ब्लाक के अंतर्गत आने वाले गांव बसई बिधूना में दो, भिखरा में एक, गांधी नगर बिधूना में एक, बिधूना कस्बे में दो, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव गढ़िया में चार, ब्लाक अजीतमल में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक के गांव हमीरपुर में सात, औरैया ब्लाक में कोतवाली में एक, नगर पालिका में एक पॉजिटिव केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को चार नए हॉटस्पाट क्षेत्र बने और पांच क्षेत्र विलोपित हुए। जिले में अब 92 क्षेत्र एक्टिव हॉटस्पॉट में जा पहुंचे है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बढ़ी दी गई है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। कोविड नियमों का हर हाल में पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed