{"_id":"5f32ea238ebc3e62035cf5ba","slug":"corona-auraiya-news-knp5763896117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद बाजार-कहीं रही रौनक, कहीं पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद बाजार-कहीं रही रौनक, कहीं पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। कस्बे में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद पड़ा होमगंज बाजार आठवें दिन भी न खुलने से जन्माष्टमी पर्व पर कस्बे के आधे बाजार में रौनक रही। वहीं आधे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
रक्षाबंधन पर्व से पूर्व कस्बे के मुख्य बाजार से सटे मोहल्ला बरकी टोला में एक युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा किये गये एंटीजन टेस्ट में छह कोरोना संक्रमित और पाए गए थे। उसके बाद हुई 46 लोगों की जांच में तीन संक्रमित और मिलने के बाद कस्बे में संक्रमितों की संख्या 10 हो गयी। जिस पर प्रशाशन ने संक्रमित इलाके को बैरिकेडिंग करवाकर बाजार को बंद करा दिया।
व्यापार मंडल की मांग पर प्रशासन ने सटे हुए बाजार होमगंज को छोड़कर फाटक के पार चमनगंज बाजार को खोलने की अनुमति दे दी। जन्माष्टमी को लेकर सोमवार और मंगलवार को चमनगंज बाजार में काफी भीड़ रही। लोगों ने कन्हैया के जन्मोत्सव को धूम से मनाने के लिए जमकर खरीदारी की। जिससे बाजार में रौनक बनी रही। वहीं हर त्योहार पर गुलजार रहने वाला ज्वेलर्स, रेडीमेड, किराने व सब्जी का मुख्य बाजार होमगंज बंद रहने से वहां सन्नाटा पसरा रहा।