{"_id":"5f32e8c48ebc3e3cf26906ca","slug":"corona-auraiya-news-knp576387891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कहर: 10 दिनों में तीन मरे, 242 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कहर: 10 दिनों में तीन मरे, 242 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-ब-दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ने से जिले के लोग भयभीत हैं। अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। अगस्त महीने के 10 दिनों में लिए गए सैंपलों में 3.5 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह भी अच्छी खबर सामने आई है कि इन नौ दिनों में 182 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण आंकड़ों के मुताबिक, जब जिले में बाहर से आने वालों की संख्या अधिक थी, तब संक्रमित मरीज कम देखने को मिल रहे थे। उस समय संक्रमित मरीजों का प्रतिशत एक से दो प्रतिशत होता था। आज जब बाहर से आने वालों की संख्या थम चुकी है, तो वहीं संक्रमण तेजी से फैल रहा है। औरैया जिले में कोरोना संक्रमण की शुरुआत मार्च माह से शुरू हुई थी।
पहले चार संक्रमित मरीज मार्च माह में जमाती मिले थे। मार्च से 31 जुलाई तक पांच माह में 15800 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। इसमें 370 लोग संक्रमित पाए गए। 10 अगस्त तक 18702 सैंपलों में 612 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक अगस्त से 10 अगस्त के बीच 2902 सैंपल लिए गए, जिसमें कुल 242 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
अगस्त माह में लिए गए सैंपलों का यह 3.5 प्रतिशत है। यही नहीं अगस्त माह कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी तीन बढ़ी। जबकि पांच माह में संक्रमण की चपेट में आने से जिले के तीन लोगों की मौत हुई है। यह विभागीय अधिकारियों के लिए अच्छी बात थी कि संक्रमित लोग जिले के बाहर मरे। लेकिन जिले के लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गवाई।
इस महीने के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पहली अगस्त को 40 व दो अगस्त को 35 संक्रमित मिले, दोनों ही दिनएक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। तीन अगस्त को 43 संक्रमित मिले और इतने ही स्वस्थ हुए। चार अगस्त को 14 संक्रमित मिले और 42 स्वस्थ हुए। पांच अगस्त को 18 संक्रमित मिले और चार ठीक हुए। छह अगस्त को 19 संक्रमित मिले और 15 मरीज स्वस्थ हुए। सात अगस्त को 24 संक्रमित आए और 45 स्वस्थ हुए। आठ अगस्त को 20 संक्रमित मिले और पांच ठीक हुए।
31 जुलाई तक जिले में कुल 15800 सैंपल लिए गए थे। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 170 थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या 180 थी। 31 जुलाई को ही 11 पॉजिटिव मिले, छह मरीज ठीक होकर घर लौटे। एक्टिव केस रहे 187। उधर, 10 अगस्त तक कुल 18702 सैंपल लिए गए थे। पॉजिटिव पाए गए 612 और स्वस्थ हुए 362 मरीज। इसी दिन 21 पॉजिटिव मिले और सात संक्रमित स्वस्थ हुए। एक्टिव केस की संख्या पहुंची 244।