फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

फफूंद में संक्रमित मिलने से बाजार में रहा सन्नाटा

Tue, 04 Aug 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
फफूंद (औरैया)। कस्बे में मिले कोरोना संक्रमितों की वजह से सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का ग्राहक ही खरीदारी करते दिखे। मुख्य बाजार के पास संक्रमित मिलने से प्रशासन ने रास्ते बंद कर बैरिकेडिंग कर दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग दहशत की वजह से बाजार नहीं आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे के बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और खूब खरीदारी की थी। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने से बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार अच्छा चलने की दुकानदारों ने उम्मीद जतायी थी। लेकिन शनिवार की शाम माती से आई रिपोर्ट में कस्बा के मुख्य बाजार के नजदीक रहने वाले एक युवक के संक्रमित मिलने पर रविवार की शाम स्वास्थ्य टीम ने उसके मोहल्ले में 40 लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन टेस्टिंग की।
विज्ञापन

इसमें संक्रमित युवक का भाई समेत उसके पड़ोसियों में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कस्बे व ग्रामीण इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम के सुझाव पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी करवा दी और सोमवार को भीड़भाड़ होने पर संक्रमण का खतरा बताते हुए बाजार बंद रखने को कहा। हालांकि बाद में व्यापार मंडल के कहने पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे दी। इसके बाद बाजार में सजी राखी, मेहंदी व कॉसमेटिक की दुकानों पर इक्का-दुक्का खरीदार ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed