{"_id":"5f270ead8ebc3e74a76e28d7","slug":"corona-auraiya-news-knp574742410","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 नए संक्रमित मरीज मिलने से संख्या पहुंची 445","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 नए संक्रमित मरीज मिलने से संख्या पहुंची 445
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 35 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित पाए गए मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें रवाना हो गई हैं। वहीं उनके क्षेत्रों को सील किया गया। जिले में एक्टिव केस 262 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 35 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 445 पहुंच गई है। रविवार को किसी मरीज के ठीक न होने से अब जिले में कुल एक्टिव केस 262 है।
अब तक जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 180 ही है। जबकि कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या दो ही है। बताया कि संक्रमित आने वाली मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है। साथ ही उनके क्षेत्रों को भी सील करने के आदेश किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 781 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजा गया है। अब 1025 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि अब तक 16349 सैंपलों की जांच कराई है। जिसमें 14952 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।