{"_id":"5f07586c8ebc3e63673c9dea","slug":"corona-auraiya-news-knp570289616","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने जीती जंग, दो नए पॉजिटिव, संख्या हुई 102","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ने जीती जंग, दो नए पॉजिटिव, संख्या हुई 102
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो संक्रमितों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। जिले में अभी तक 118 संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 102 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 14 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों को दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टीम बनाकर वह संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजें। वहीं, स्वस्थ होने वाले दो संक्रमित मरीजों को घर भेजा गया है।
उधर, नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गुुरुवार को 246 सैंपलों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है। अब 273 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक जिले में 7496 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है।