{"_id":"5ed697288ebc3e90784e5dd7","slug":"corona-auraiya-news-knp5634125118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना संक्रमित मरीज हुआ ठीक, एक्टिव मरीजों सात पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना संक्रमित मरीज हुआ ठीक, एक्टिव मरीजों सात पहुंची
विज्ञापन
औरैया। जिले का एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गया। सहार ब्लॉक के इकघरा गांव निवासी यह संक्रमित कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल में भर्ती था। उसे लाने के लिए एंबुलेंस रवाना हो गई है। देर तक वह औरैया पहुंच जाएगा। इसी के साथ अब एक्टिव केस सात रह गए हैं, इनमें छह प्रवासी हैं। जिले में 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 25 ठीक हो चुके हैं।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सहार ब्लॉक के इकघरा निवासी व्यक्ति 17 मई को अहमदाबाद से औरैया आया था। कोरोना जांच के लिए इसका सैंपल भेजा गया था।
22 मई को इसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को उसके स्वस्थ होने की सूचना मिली है। ठीक हुए मरीज को औरैया लाने के लिए एंबुलेंस रवाना कर दी गई है।