{"_id":"5ecd5cc08ebc3e90807fe3c0","slug":"corona-auraiya-news-knp562180353","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने 56 सैंपलों में 30 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 71 नए सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने 56 सैंपलों में 30 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 71 नए सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रविवार व सोमवार को भेजे गए 56 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को 30 की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई। इसमें सभी निगेटिव हैं। आज 71 नए सैंपलों को जांच के लिए सैफई भेजा गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार को जिन सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुईं हैं। उसमें शहर के मोहल्ला बनारसीदास में पॉजिटिव आई महिला के सात परिजन व किराएदार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को 71 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसमें मोहल्ला बनारसीदास के 28, स्वास्थ्य विभाग के 19 कर्मी शामिल हैं। यह वह स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिन्होंने 16 मई को ट्राला व डीसीएम की भिड़ंत में मरने वाले व घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग को 97 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है।