फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

अहमदाबाद से आए 33 प्रवासियों में 30 संदिग्ध

Fri, 08 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। मजदूरों का गृह जनपद में आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को सदर तहसील क्षेत्र में 62 मजदूर पहुंचे। इसमें अहमदाबाद से आए 33 मजदूरों में 30 संदिध पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं दी और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जबकि अन्य को होम क्वारंटीन का आदेश देकर घर भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक सदर तहसील क्षेत्र में कुल 62 प्रवासी गुजरात, अहमदाबाद, शहारनपुर आदि स्थानों से बसों द्वारा औरैया पहुंचे। जिसमें ईशा वाटिका में सुबह चार बजे 29 प्रवासी पहुंचे। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग और लगभग छह घंटे रोकने के बाद सब कुछ ठीक पाए जाने पर उन्हें खाद्यान्न देकर 21 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश के साथ घर भेजा गया। इधर गुजरात और अहमदाबाद से सुबह लगभग 10 बजे आए 33 प्रवासियों को जालौन रोड स्थित रंग महल गेस्ट हाउस में रोका गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने जब उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की, तो बड़े शरीर के तापमान को देख घबराए और इसकी जानकारी तघहसील अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर रंगमहल गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां दोबारा जब थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई, तब भी तापमान अधिक पाया गया। इन 33 प्रवासियों में 30 लोगों के शरीर का तापमान अधिक पाए जाने पर उन्हें संदिग्ध की श्रेणी में रखा गया और उन्हें सैंपल के लिए चिचौली अस्पताल दोपहर के समय भेजा गया। जबकि तीन अन्य को राशन देकर होम क्वारंटीन रहने की शर्त के साथ घर भेजा गया। इधर देर शाम सैंपल लिए जाने के बाद सभी 33 लोग गेस्ट हाउस पहुंचे। एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि 30 लोगों के शरीर का तापमान अधिक पाया गया है। जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed