{"_id":"5ea86af58ebc3e90525e051b","slug":"corona-auraiya-news-knp557506829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीतकर लौटे सात लोग, इनमें चार तब्लीगी जमात व तीन स्थानीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीतकर लौटे सात लोग, इनमें चार तब्लीगी जमात व तीन स्थानीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना को मात देकर तब्लीगी जमातियों समेत सात लोगों ने जिंदगी की जंग जीत ली। सोमवार को देर रात इन सभी को विशेष एंबुलेंस से कानपुर से औरैया लाया गया। इनमें तब्लीगी जमात के चार लोगों को ईशा वाटिका के शेल्टर होम में रखा गया है। जबकि तीन अन्य स्थानीय संपर्की लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, तब्लीगी जमात के 9 लोग पहले से यहां हैं, कानपुर से आए चार जमातियों को मिलाकर इनकी संख्या 13 हो गई है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि तब्लीगी जमात के सभी 13 लोगों को अलग रखने की योजना बनाई जा रही है। यह अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
तब्लीगी जमात के 13 सदस्य 19 मार्च को दिल्ली तब्लीगी मरकज से कानपुर होते हुए औरैया आए थे। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने 31 मार्च को खानपुर कस्बा स्थित कुरैशियान मस्जिद से पकड़कर जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया था। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इनका सैंपल लखनऊ भेजा गया था। चार अप्रैल को इनमें से चार की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शासन के आदेश पर इन सभी को छह अप्रैल को कानपुर के सरसौल स्थित अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। बाकी नौ निगेटिव रिपोर्ट वाले जमातियों को खानपुर स्थित मदरसा में क्वारंटीन किया गया था।
इस बीच इनके संपर्क में रहने वाले 51 लोगों को चिंह्ति किया गया था। इनमें से मुख्य 11 लोगों में से दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद इन संपर्कियों के संपर्क में आने वाले 55 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह से औरैया में तब्लीगी जमातियों व संपर्कियों की संक्रमित संख्या आठ पहुंच गई थी। इसमें से चार तब्लीगी जमात के तीन औरैया स्थानीय संक्रमितों को कानपुर सरसौल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। एक तिर्वा कन्नौज में अभी भर्ती है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कानपुर सरसौल के भर्ती सभी सातों मरीजों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर इन सबको कोरोना मुक्त घोषित किया गया है।