{"_id":"5ea47d9e8ebc3e909c3bd9c5","slug":"corona-auraiya-news-knp557031555","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर के 55 समेत 76 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर के 55 समेत 76 की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

- शनिवार को पांच प्रवासियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कोरोना की जांच को भेजे गए 76 नमूनों की रिपोर्ट शनिवार निगेटिव आई है। इनमें दिबियापुर के 55 लोग भी शामिल हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इधर शनिवार को शहर के एक शेल्टर होम में रखे गए पांच प्रवासियों के नमूने जांच जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि पूर्व में जांच के लिए भेजे गए 76 नमूनों की रिपोर्ट शनिवार को आई है। यह सभी निगेटिव हैं। इसमें दिबियापुर के 55 लोग भी शामिल हैं। इसके साथ ही सैफई में पेंडिग पड़ी एक रिपोर्ट भी इसी में शामिल हैं। सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में हैं। यह प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियों के साथ-साथ जिले की जनता के मिले सहयोग के कारण संभव हो सका है। कहा कि इस तरह जनता संयम रखे और सहयोग करे, तो पूरी तरह कोरोना संक्रमण से जिले को निजात मिलेगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पांच प्रवासियों के नमूने लखनऊ भेजे गए हैं। बता दें कि यह वह प्रवासी है, जो पैदल चलकर बिहार अपने घर जा रहे थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने उनकी हालत को देखकर जालौन चौराहे के समीप बनाए गए एक शेल्टर होम में रुकवा दिया था।