फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

सिर्फ पेट ही नहीं भरते, स्वास्थ्य का भी रखते हैं ध्यान

Fri, 10 Apr 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
corona
अजीतमल (औरैया)। तहसील प्रशासन की देखरेख में संचालित कम्यूनिटी किचन के माध्यम से क्वारंटीनों को परोसे जा रहे भोजन में पौष्टिकता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समय समय पर गुनगुना पानी पीने के लिए दिया जाता है। कम्यूनिटी किचन से जुड़े लोगों का कहना है कि वह सिर्फ पेट ही नहीं भर रहे हैं, बल्कि स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रहे हैं। वहीं, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन, और फाइबर से युक्त नाश्ता और भोजन क्वारंटीनों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

अजीतमल में एसडीएम रमेश यादव के निर्देशन में कम्यूनिटी किचन बनाई गई है। कम्यूनिटी किचन की प्रभारी तहसीलदार संध्या शर्मा के नेतृत्व में अचिंत मिश्रा, शशांक गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, अंकित दुबे, राजस्व कर्मचारी बनाये जा रहे नाश्ता और भोजन में पोषकता भी ध्यान रख रहे हैं। साथ ही उन्हें क्षेत्रीय सब्जियों में मट्ठा के आलू और कढ़ी पसोसी जा रही है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान कम्यूनिटी किचन के साथ-साथ क्वारंटीन किए लोगों को बैठाकर भोजन और नाश्ता कराने में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह से ही तहसीलदार संध्या शर्मा किचन में पहुंचकर रसोइयों को दिशा निर्देशन देना शुरू कर देती हैं। अचिंत मिश्रा, शशांक गुप्ता की टीम के साथ शाम और अगले दिन के नाश्ते और भोजन पर चर्चा कर रसोई का मीनू तैयार किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार लोगों का चेकअप किया जा रहा है। एसडीएम रमेश यादव और तहसीलदार संध्या शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पौष्टिकता का ध्यान भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed