फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona

दयालपुर मोहल्ला हुआ सील, जगह-जगह तैनात किए गए पुलिस कर्मी

Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
औरैया। तब्लीगी जमात के संपर्क में रहे 11 लोगों की जांच रिपोर्ट गुरुवार देर रात जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। इनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह दोनों को कानपुर के सरसौल अस्पताल में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, पॉजिटिव रिपोर्ट वाले दोनों के परिवारों के 12 लोगों को शुक्रवार को सौ शय्या जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उनको आइसोलेट किया जाएगा। दोनों पॉजिटिव मरीज खानपुर कस्बे के दयालपुर व बघाकटरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके चलते दयालपुर को सील कर जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, अछल्दा की एक महिला समेत 35 को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

19 मार्च को दिल्ली से आए जमातियों की रहनुमाई में लगे 11 लोगों को चिंह्ति कर जिला प्रशासन ने चिचौली के सौ शय्या जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया था। इनकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन को इन 11 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों खानपुर कस्बे के दयालपुर व बघाकटरा के हैं। दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। एहतियात के तौर पर दयालपुर की सीमाओं को सील कर दिया गया और जगह-जगह फोर्स तैनात कर दी गई। यही नहीं मोहल्ले की मुस्लिम बस्तियों को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह के डीएम अभिषेक सिंह और एसपी सुनीति ने फोर्स के साथ मोहल्ला दयालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने मोहल्ले के लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि यदि मोहल्ले के लोग सड़क पर आते हैं तो वह अपनी बीमारी के स्वयं ही जिम्मेदार होंगे। साथ ही उनके सड़क पर आने की सूचना मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी ने जगह-जगह तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि वह ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर न आए और न ही मोहल्ले का कोई व्यक्ति सील की गई सीमा को पार करे। यदि कोई ऐसा करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उधर, मोहल्ले में हुई सख्ती से लोगों में दहशत देखने को मिली। मोहल्ले की मुस्लिम गलियों के सील होने पर लोग सील होने वाले स्थान तक तो आए लेकिन वापस लौटते दिखे। इधर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले को सैनिटाइज भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed